अमूल के बाद मदर डेयरी का दूध भी हुआ महंगा

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । अमूल के बाद अब मदर डेयरी के दूध लिए भी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी। दरअसल, मदर डेयरी ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि यह बढ़ी हुई कीमत रविवार से ही प्रभावी हो जाएगी। मदर डेयरी कंपनी का कहना है कि लागत में इजाफा होने के चलते दूध की कीमतों को बढ़ाया जा रहा है।  इससे पहले अमूल और पराग मिल्क फूड्स दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा चुके हैं। मदर डेयरी ने शनिवार को कहा, ‘खरीद लागत (किसानों को अदा किया जाने वाला शुल्क), ईंधन की कीमत और पैकेजिंग सामग्री की कीमत बढ़ने के कारण मदर डेयरी को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करनी पड़ रही है जो छह मार्च 2022 से प्रभाव में आएगी।’ रविवार से फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर होगी जो अभी 57 रुपये प्रति लीटर है। टोन्ड दूध 49 रुपये प्रति लीटर, डबल टोन्ड दूध 43 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर होगा। टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर होगा। मदर डेयरी ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इन क्षेत्रों के अलावा अन्य इलाकों में दूध के दामों में चरणबद्ध तरीके से बढोतरी होगी। मदर डेयरी का दूध देश के 100 से अधिक शहरों में मिलता है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है।

Related Posts

प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

भारतीय करेंसी के बाजार में बहुत जल्द एक…

Continue reading
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी