नेहा सिंह राठौर को गायिका देवी की निगेटिविटी फ़ैलाने से बचने की सलाह 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/पटना। बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘UP में का बा-1’ और ‘UP में का बा-2’ गाया है। अब ‘UP में का बा-3’ गाने वाली हैं। नेहा पॉलिटिकल सटायर लिखने और गाने के लिए फेमस रही हैं। उन्होंने इससे पहले ‘बिहार में का बा’ भी गाया था। इन सब गीतों पर अब नेहा को भोजपुरी की जानी मानी गायिका देवी ने अपनी सलाह दी है।
देवी ने कहा है, ‘उनका गीत वायरल हो रहा है। मैंने देखा कि वे फेसबुक लाइव पर रो-रोकर कह रही हैं कि लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। समस्याओं को उजागर करना कहीं से भी गलत नहीं है। मैं भी बिहार की रहने वाली हूं और बिहार की समस्याओं पर मैं भी कहती रहती हूं कि और ज्यादा डेवलपमेंट होने की जरूरत है, लेकिन यह कहना ठीक नहीं है कि ‘UP में का बा’ या ‘बिहार में का बा’।’
उन्होंने ने कहा, ‘मैं नेहा सिंह राठौर से कहना चाहती हूं कि आपमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कम समय में आपने काफी बेहतर किया है। इस सिलसिला को बढ़ाते रहना चाहिए, लेकिन मैं कभी नहीं कह सकती हूं कि ‘UP में का बा’ या ‘बिहार में का बा’। UP और बिहार में काफी कुछ अच्छा है।’
देवी ने नसीहत देते हुए कहा है, ‘बहुत ज्यादा निगेटिविटी फैलाने की बजाय मुख्य बातें ही कहनी चाहिए। सिर्फ निगेटिविटी फैलाने से लोगों को हर्ट होगा।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!