रानीगंज बाजार में प्रशासनिक कार्रवाई : फल-सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर कड़ी नजर

 अनूप जोशी

रानीगंज: हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फल, सब्जी सहित रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों पर अपना असंतोष जाहिर किया था। इसके बाद पूरे राज्य के साथ-साथ रानीगंज में भी जिला प्रशासन का टास्क फोर्स हरकत में आ गया है। आज रानीगंज बाजार में असिस्टेंट डायरेक्टर एग्री मार्केटिंग और मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अधिकारी और बीडीओ द्वारा रानीगंज बाजार का दौरा किया गया। उन्होंने बाजार में दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वजन कांटे की जांच की और साफ-सुथरे तरीके से सामान बेचने पर जोर दिया। साथ ही, कटे हुए फल और सब्जी न रखने की भी हिदायत दी गई।
इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिले के एग्री मार्केटिंग के असिस्टेंट डायरेक्टर दिलीप मंडल, रानीगंज के बीडीओ शुभोदीप गोस्वामी, एग्री मार्केटिंग इंस्पेक्टर सोऊंगाता रॉय, लीगल मेट्रोलॉजी इंस्पेक्टर सौतम दे, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

रानीगंज के बीडीओ शुभोदीप गोस्वामी ने बताया कि आज जिला प्रशासन की एक टास्क फोर्स द्वारा रानीगंज बाजार का दौरा किया गया। यहां पर होलसेल और रिटेल कीमतों में काफी ज्यादा फर्क पाया गया, जिसे लेकर व्यापारियों को सावधान किया गया। व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वे एक तय सीमा से ज्यादा कीमत ग्राहकों से न लें, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिलीप मंडल ने बताया कि दुकानदारों को सरकार द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट अपनी दुकानों में लगाना चाहिए। बाजार की साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया ताकि ग्राहकों को कोई समस्या न हो। दुकानदारों को बेतरतीबी से सामान न रखने और स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि आज का दौरा इस मौसम में पहला था और आगे भी ऐसे दौरे किए जाएंगे। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार