वैशाली में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का शिकंजा

-गोरौल में एक नर्सिंग होम सील

वैशाली | मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव में संचालित एक अवैध नर्सिंग होम को मंगलवार को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि यह नर्सिंग होम गैर-कानूनी ढंग से संचालित हो रहा था और कई अनियमितताएँ बरती जा रही थीं। इसके बाद बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

बिना कागजात चल रहे नर्सिंग होम पर होगी सख्त कार्रवाई:

बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि गोरौल और आसपास के क्षेत्रों में कई नर्सिंग होम बिना लाइसेंस और जरूरी कागजात के संचालित हो रहे हैं। इनकी पहचान की जा रही है और मानकों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को मेडिप्लस नर्सिंग होम की जांच की गई, जिसमें दर्जनों खामियां पाई गईं। इसके बाद नर्सिंग होम को सील कर संचालक से कागजात जमा करने को कहा गया। यदि कागजात संतोषजनक नहीं मिले, तो एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झोलाछाप डॉक्टरों पर भी होगी सख्त कार्रवाई:

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि लोगों की जान से खेलने का किसी को अधिकार नहीं है। कई झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री और प्रमाण पत्र के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। प्रशासन ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर भी सख्त कार्रवाई करेगा।

अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना कागजात वाले नर्सिंग होम को सील कर प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती से हड़कंप:

इस अभियान से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि जो भी बिना मानकों के अस्पताल चला रहा है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में…

    Continue reading
    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी सहित विपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

    • By TN15
    • July 23, 2026
    कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

    गाजीपुर में 51 लाइसेंस पर 145 हथियार! सपा सांसद अफजल भी फंसे, मुख्तार अंसारी के गिरोह की क्या थी साजिश?

    • By TN15
    • July 23, 2026
    गाजीपुर में 51 लाइसेंस पर 145 हथियार! सपा सांसद अफजल भी फंसे, मुख्तार अंसारी के गिरोह की क्या थी साजिश?

    NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’

    • By TN15
    • July 23, 2026
    NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’