प्रशासन गफलत में, किसान आर-पार के मूड में

भनेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने रोक दी टोल वसूली

मौ. याकूब
किरतपुर (बिजनौर)। जिला बिजनौर के किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर गांव भनेड़ा में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा टोल टैक्स के विरोध में 9वें दिन भी धरना दिया। दिये जा रहे धरने के 9वेंं दिन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार शर्मा भनेड़ा पहुंचे। जहां उनकी नेशनल हाईवे अथारिटी के कर्मियों एंव तहसील प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्ता हुयी। वार्ता बेनतीजा रही। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने 18 जूलाई को टोल प्लाजा पर महापंचायत की घोषणा कर दी।

बुधवार को किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित भनेड़ा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार शर्मा अपने काफिले के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय किसान यूनियन द्वारा 9वें दिन दिये जा रहे धरने को सम्बोधित किया। किसान यूनियन ने सभा का आयोजन किया। आयोजित सभा में बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि यह घोर अन्याय हो रहा है। यहां सड़कों और पूलों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, उसके बावजूद नेशनल हाईवे अथारिटी अपनी हठधर्मिता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे अथारिटी आधे अधूरे कार्य को पूर्ण कर दे, किसानों की समस्याओं का समाधान कर दे, यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन धरने से उठने वाली नहीं है और हमारे किसान टोल प्लाजा पर अवैध भी वसूली नहीं होने देंगे।

पश्चिमी उत्तर महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, नवाब मंसूरी, मंडल मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर, मण्डल प्रवक्ता आदिल जैदी, जिब्रीश अहमद, ऋषिपाल सिंह आदि रहे। इस दरम्यान उपजिलाधिकारी नजीबाबाद कुंवर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह एंव नेशनल हाईवे की टीम लीडर साजिद अली के बीच प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार शर्मा की वार्ता हुई।बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे प्रशासन व तहसील प्रशासन ने शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। जिसपर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने एक सप्ताह का समय दिया और कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईंं तो 18 जूलाई को भनेड़ा में महा-पंचायत होगी। वार्ता बेनतीजा रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कह दिया प्रशासन गफलत में ना रहे अब जब भी आर पर होगी।

  • Related Posts

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी…

    Continue reading
    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    योगी सरकार का फैसला हटाए गए सहायक होंगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक