अपर समाहर्ता ने हीट वेव को लेकर की समीक्षा बैठक

 दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

समस्तीपुर। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह की अध्यक्षता में हीट वेव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हिट वेव की तैयारी के संबंध में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पेयजल एवं चापाकल को दुरुस्त रखने हेतु निर्देश दिया गया। ताकि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ना रहे। इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन को सभी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सभी जिला अंतर्गत अस्पतालों में रखने का निर्देश दिया गया। विशेष कर ओ आर एस को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूलों में उपलब्ध कराने की निर्देश दिया गया। साथ ही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर इसको अनिवार्य रूप से पिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पशुपालन अधिकारी को पशुओं के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को हिट वेव से बचने हेतु आपदा प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार प्रसार मटेरियल के माध्यम से प्रसारित करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी को दोपहर में सार्वजनिक परिवहन को उचित प्रबंधन के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के मजदूरों को यथासंभव 11:30 बजे पूर्वाह्न से 3:30 बजे अपराह्न तक कार्य नहीं लेने का निर्देश दिया गया। मीटिंग में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सभागार में जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!