Adani : कैसे इतना जल्दी बढ़ गई अडानी की संपत्ति

Adani : पिछले साल पूरी दुनिया में जिस व्यक्ति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी वे न केवल भारत से हैं, बल्कि अब वे दुनिया के दूसरा सबसे अमीर इंसान भी बन चुकें है, आपने खबरों में गौतम अडानी का नाम पढ़ ही लिया होगा। पिछले महीने ही खबर आई थी कि अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति  बन गए थे और अब दुसरे।

चलिए समझते है कि आखिर कैसे गौतम Adani जिन्हें कुछ दिन पहले तक शायद ही भारत में कोई जानता रहा हो आज न केवल भारत और एशिया बल्कि दुनिया के भी दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

Adani क्यों है इतनी चर्चा में –

अडानी इन दिनों न केवल अपनी संपत्ति बल्कि अन्य कई कारणों के कारण भी चर्चा में बने रहते है।

हालही में 5G के स्पेक्ट्रम में नीलामी में गौतम अडानी (Adani) की कंपनी ने भी हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने अपने बंदरगाहों और एयरपोर्ट में एक निजी नेटवर्क को बनाने के लिए स्पेक्ट्रम में बोली लगाई।

Also Visit : रणबीर के बाद अब विवेक का बीफ खाने का वीडियो

अडानी तब भी चर्चा में आए जब उनकी कंपनी ने देश के एक बड़े चैनल NDTV में अपनी हिस्सेदारी खरीद ली, ये डील चर्चा में इसलिए भी रही क्योंकि NDTV पर मालिकाना हक रखने वाले प्रणय रॉय और राधिका रॉय को इस बात की भनक तक नहीं थी।

Adani
NDTV के मालिकाना हक की लड़ाई

विपक्ष हमेशा से ही अडानी (Adani) को सरकार का करीबी बताकर सरकार को घेरने का काम करता रहा है एसे में सरकार की नीतियों के प्रति आलोचनात्मक रवैया रखने वाले चैनल को एक बड़े बिजनेस मैन की ओर से चैनल के मालिकों को बिना पता चले खरीद लेना किसी फिल्म के प्लाट से कम नहीं।

साल 2022 की शुरुआत में ही अडानी (Adani) ने वर्षों से एक तरफा राज कर रहे अंबानी को पीछे छोड़ भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे।

क्या कहती है Bloomberg की रिपोर्ट –

फिलहाल Bloomberg Billionaires Index के अनुसार Adani, 155.3 billion $ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। वहीं उनके बाद सबसे अमीर टेस्ला और Space – X के मालिक Elon Musk की संपत्ति 273.5 Billion $ है।

तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 billion $ की संपत्ति के साथ बने हुए है जो कि एक Investor, बिजनेसमैन और आर्ट कलेक्टर हैं।

Adani
दूनिया के दूसरे सबसे अमीर बने अडानी

Bloomberg Billionaires Index की खबर आते ही Twitter पर एक और बहस छिड़ गई है, लोग सवाल उठा रहे कि जब देश में इतनी बेरोजगारी है, दुनिया कोरोना के बाद इस तरह की मंदी का सामना कर रहा है ऐसे समय में अडानी की संपत्ति कैसे बढ़ रही है।

पिछले कुछ समय में कई एयरपोर्ट और बंदरगाह का मालिकाना हक प्राइवेट कंपनी को मिला है जिसमें एक नाम बार बार सामने आया अडानी समूह का।

Adani समूह की बढ़ोत्तरी पर क्या बोले लोग – 

लोग बात कर रहे है कि हम भूखमरी, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी से लड़ रहे और मानव विकास सूचकांक में जब देश इतना बुरा प्रदर्शन कर रहा है, ऐसे समय हमारे ही देश के एक व्यक्ति के पास न केवल महाद्वीप बल्कि दुनिया की दूसरी सबसे अधिक संपत्ति बना ली है। लेकिन कुछ लोग इसे देश के सम्मान के तौर पर भी देख रहें है।

Adani कर्ज के मामले में भी काफी आगे है। Credit Sights की रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप ने ‘काफी ज्यादा’ कर्ज लिया हुआ है। इसी के साथ अडानी ग्रुप इस लोन का उपयोग अपने मौजूदा और नए कारोबार में आक्रामक तरीके से निवेश करने के लिए कर रहा है।

क्रेडिट साइट्स ने रिपोर्ट में कहा कि स्थिति बिगड़ने पर ग्रुप की एक या एक से अधिक कंपनियों के लिए संकटपूर्ण या डिफॉल्ट की स्थिति पैदा हो सकती है।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

आपको ये खबर कैसी लगी आप कमेंट करके हमें अपनी राय बता सकते है, साथ ही आपको और किस विषय में जानकारी चाहिए आप हमें बता सकते है, ऐसी और खबरों को देखने के लिए बने रहिए The News15 के साथ।

  • Related Posts

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    LPG संकट का ‘उज्ज्वला’ एंगल आज की सबसे…

    Continue reading
    अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ कुर्क, 3716 करोड़ है कीमत, ईडी का बड़ा एक्‍शन
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्‍ली।  अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी