विकास बहल की ‘गणपत’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे अभिनेता रहमान

चेन्नई, अभिनेता रहमान निर्देशक विकास बहल की ‘गणपत’ से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे अभिनेता ने अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में चेन्नई की यात्रा के दौरान इस बात का खुलासा किया।

रहमान ने कहा कि मैं भूमिका के लिए बहुत सारा होमवर्क करने के बाद लंदन गया था। मैंने तीन महीने के लिए हिंदी भाषा की ट्यूशन ली, फिर फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जाने से पहले स्क्रिप्ट रीडिंग और मेकअप टेस्ट किया था।

उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने की जानकारी देते हुए रहमान ने कहा कि अभिनेता विनम्र और सभी के प्रति दयालु थे। बड़े हीरो होने के बावजूद वह बेहद विनम्र हैं। वह अपने काम के लिए समर्पित हैं। निर्देशक विकास बहल और कृति सेनन के साथ भी काम करना बहुत सुखद रहा।

हालांकि, अभिनेता ने फिल्म में अपनी भूमिका के विवरण का खुलासा करने से इनकार कर दिया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह बाद में इसका खुलासा करेंगे।

Related Posts

एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

Continue reading
सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!