अभिनेता आमिर खान ने ‘दि कश्मीर फाइल्स’ को बताया इतिहास का सच, सभी से देखने को कहा

खान ने कहा कि इस फिल्म ने सभी की भावनाओं को छुआ है, जो भी मानवता यकीन करते हैं. यही इसके बारे में सबसे खूबसूरत है. मैं निश्चित तौर पर फिल्म देखूंगा.
 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  अभिनेता आमिर खान उन सेलेब्रेटी में हैं जिन्होंने फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की हालिया फिल्म दि कश्मीर फाइल्स का समर्थन किया है, जो कि 1990 के कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द बनी है।
रविवार को आमिर खान राष्ट्रीय राजधानी में एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’ के फैन इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे।  मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने ‘दि कश्मीर फाइल्स’ देखी है, तो उन्होंने हिंदी में जवाब दिया, ‘जी जरूर देखूंगा मैं. वो एक इतिहास का हिस्सा है जो दिल दुखता है उसमें… जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वो दुख की बात है… और ऐसे फिल्म जो बनी है, उस टॉपिक पे वो यकीनन हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए (हां, मैं निश्चित तौर पर देखूंगा. कहानी हमारे इतिहास का हिस्सा है जो भी कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वह यकीनन दुखद है. कोई भी फिल्म ऐसे विषय पर हो उसे सभी भारतीयों को देखना चाहिए.)’
उन्होंंने आगे कहा, ‘इस फिल्म ने सभी की भावनाओं को छुआ है, जो भी मानवता में यकीन करते हैं।  यही इसके बारे में सबसे खूबसूरत है. मैं निश्चित तौर पर फिल्म देखूंगा. मैं खुश हूं कि फिल्म सफल है.’

‘दि कश्मीर फाइल्स’, जो अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई पार कर चुकी है, जिसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सार, मृणाल कुलकर्णी और बाकी ने अभियनय किया है।

  • Related Posts

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को…

    Continue reading
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज