अपराधी जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में होगा एक्शन : विजय सिन्हा

राम नरेश

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधी जो भाषा समझेंगे अब उसी भाषा में कार्रवाई होगी। बिहार में भी एनकाउंटर मॉडल को फॉलो किया जाएगा।

बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने यूपी मॉडल के अनुसार बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर वाले मॉडल की वकालत की है।

उपमुख्यमंत्री ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अपराधियों के एनकाउंटर से जुड़ा बड़ा बयान दिया है। यूपी में सुमित सिंह के एनकाउंटर पर बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधी जो भाषा समझेंगे अब उसी भाषा में कार्रवाई होगी। बिहार में भी एनकाउंटर मॉडल को फॉलो किया जाएगा।

उन्होने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शहाबुद्दीन गैंग के इनामी अपराधी सुमित का इनकाउंटर किया गया है। एसटीएफ ने सुमित का इनकाउंटर किया है। मुजफ्फरपुर के बैंक लुटेरों को भीं इनकाउंटर किया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि यूपी और बिहार एक ही मॉडल है। यूपी में राम है तो बिहार में जानकी है।

विजय सिन्हा ने कहा कि यूपी में बाद में एनकाउंटर मॉडल लागू हुआ है। बिहार में 2005 से ही यह मॉडल है। लेकिन, अब इसमें तेजी दिखाई देगी। एनडीए सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपराधियों को खत्म करने का निश्चय किया है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। विजय सिन्हा ने कहा कि अब बिहार में अपराधी जो भाषा समझेंगे वही भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद