एचएम समेत तीन टीचर पर एक्शन,सस्पेंड

 समस्तीपुर। समस्तीपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अब हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों पर गाज गिरी है। एचएम और एक शिक्षक को ऑनलाइन अटेंडेंस ऐप में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया है, जबकि एक शिक्षक को छेड़खानी के आरोप में सस्पेंड किया गया है। उस पर नाबालिग छात्रा के साथ ‘बेड टच’ का आरोप लगा था।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीर शेरपुर की विद्यालय अध्यापिका सुहानी की अनुपस्थित मामले में ई-शिक्षा कोष ऐप से प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने जांच के लिए संचालन पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यापतिनगर को प्राधिकृत किया गया था।
जिसमें दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। प्रभारी एचएम को स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने, अनुचित तरीके से विद्यालय की शिक्षिका को लाभ पहुंचाने और उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना मामले पर यह कार्रवाई हुई है. इस बाबत शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा के अध्यापक को छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में शिक्षा विभाग ने अमर्यादित आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया है।
इधर,घटना सामने आने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। लोगों के आक्रोश के कारण आरोपी शिक्षक भागने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची