पंचतत्व में विलीन हुए आचार्य किशोर कुणाल

 अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 पटना। महावीर न्यास समिति के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का सोमवार को पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौनहारा घाट पर हुआ. उनके पुत्र श्यान कुणाल ने उन्हें मुखाग्नि दी. उनकी अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग शामिल हुए, जो उनके व्यक्तित्व और समाज सेवा में योगदान को याद कर भावुक हो उठे.
आचार्य किशोर कुणाल की शव यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे पटना के कुर्जी स्थित उनके आवास ‘सायण निलयम’ से शुरू हुई. शव यात्रा कुर्जी से गौशाला रोड, सदाकत आश्रम, राजीव नगर, अटल पथ, और पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर होते हुए गांधी मैदान, मरीन ड्राइव, गायघाट, गांधी सेतु पार कर हाजीपुर के कौनहारा घाट पहुंची. पटना के महावीर मंदिर में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और आमजन उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे.
शव यात्रा में महावीर मंदिर न्यास से जुड़े अस्पतालों के चिकित्सक, कर्मचारी, पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, और उनके करीबी सहयोगी शामिल हुए. देर रात तक उनके आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां