Accident : सीएम योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की मौत, जानवर को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, पत्नी की हालत बेहद गंभीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोती लाल सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह हादसा बस्ती जिले के मंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ जाने से वो एक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।
इस भीषण हादसे में सीएम योगी के ओएसडी मोतीलाल सिंह का निधन हो गया है वहीं उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी जानवर को बचाने के चक्कर में हुए इस सड़क हादसे में मोतीलाल सिंह की पत्नी को अधिक चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर मोतीलाल सिंह की मौत पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किये गये एक ट्वीट में कहा गया कि योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखपुर के मोतीलाल सिंह के सड़क हादसे में दुखक निधन पर शोक प्रकट किया है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत
    • TN15TN15
    • July 25, 2025

    जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की…

    Continue reading
    आखिर किस कारण हुआ अहमदाबाद हादसा!
    • TN15TN15
    • June 14, 2025

    अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी