फिल्म ‘धुरंधर 2’ में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के किरदार और उनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित रिश्तों को दिखाए जाने के बाद सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के सांसद और आईएसआई के बीच कोई संबंध हो ही नहीं सकता, कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। नाम बताएं, ये लोग किसका नाम ले रहे हैं? अतीक अहमद और आईएसआई का क्या संबंध है?
‘फिल्म का मकसद सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना’
सपा नेता ने कहा, ”हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय में अच्छे और बुरे लोग होते हैं, लेकिन इन सब बातों को दिखाकर फिल्म का मकसद सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना है और कुछ नहीं। ऐसी फिल्म लोगों को एकजुट करने या प्रगति को बढ़ावा देने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बनाई जा रही है। ऐसी फिल्में बनाएं जिससे लोगों की तरक्की हो और आपस में जुड़ें .
‘धुरंधर 2’ एक झूठी फिल्म है- अबू आजमी
अबू आज़मी ने आगे कहा, “यह फिल्म सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बनाई गई है, यह एक झूठी फिल्म है। यह एक पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान के लोगों को क्यों नहीं दिखाया जा रहा? हिंदुस्तान के लोगों को क्यों दिखाया जा रहा है? सिर्फ इन दो-तीन अपराधियों को ही दिखाया जा रहा है? कितने बड़े क्राइम हुए हैं, वो सब नजर नहीं आ रहा है? इस फिल्म का मकसद सिर्फ मुसलमानों को बदनाम करना है।







