अबॉर्शन करने वाले गैंग का खुलासा, प्रेमी और पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जो कि बीते 15 अगस्त को जेवर कोतवाली में एक युवक ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर तत्काल काम चालू किया और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला की मौत हो गई है। महिला का विधवा होने के बावजूद उसका पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। अफेयर के दौरान विधवा महिला गर्भवती हो गई थी। महिला का अबॉर्शन करवाने के चक्कर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पूरा गैंग अवैध तरीके से अबॉर्शन करता था।

बता दे कि डीसीपी साद मियां खान ने बताया है कि बीते 15 अगस्त को वसीम ने मुकदमा दर्ज करवाया था। वसीम ने बताया कि उसकी मां बीते 6 अगस्त से कहीं गायब है। काफी तलाश करने के बावजूद उन्हें अपनी मां के बारे में कुछ पता नहीं चला। विधवा महिला की उम्र करीब 38 साल थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। आईपीएस साद मियां खान ने बताया कि सर्विलांस और इंटेलिजेंस के माध्यम से पुलिस ने विधवा महिला के पड़ोसी जमशेद को पकड़ा। जमशेद से बातचीत की गई तो पता चला कि उसकी विधवा महिला से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के चलते विधवा महिला गर्भवती हो गई। यह बात महिला ने अपने प्रेमी जमशेद को बताई। उसके बाद जमशेद ने अपने दोस्त सद्दाम को कॉल किया। सद्दाम ने इस बात की जानकारी मोनू नामक एक व्यक्ति और मोनू की भाभी गुड्डू देवी को बताई। इसके बाद सद्दाम, मोनू, मोनू की भाभी और जमशेद अपने साथ विधवा महिला को लेकर डिबाई (बुलन्दशहर) में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि वहां पर झोलाछाप डॉक्टर मनोज, मनोज की पत्नी मिथलेश देवी, राजबहादुर और जमशेद के द्वारा महिला का अबॉर्शन करवाया गया। अबॉर्शन के दौरान ब्लडिंग ज्यादा हो गया और गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी लोग बुरी तरीके से डर गए थे। डर के कारण गर्भवती महिला के शव को जमशेद के द्वारा अपने साथी सद्दाम और गुड्डी देवी के सहयोग से अनूपशहर के जंगल में झाड़ियां में फेंक दिया था। पुलिस ने जमशेद के द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर गर्भवती महिला का शव बरामद किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन 16 अगस्त को शव ढूंढ़कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि मनोज कुमार, मनोज की पत्नी मिथलेश देवी और राज बहादुर इससे पहले काफी महिलाओं के अबॉर्शन कर चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सद्दाम, मोनू और मोनू की भाभी गुड्डी देवी की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक…

    Continue reading
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस