मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से बातचीत पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि बीजेपी को सबक लेनी चाहिए। दीपके ने महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर में कहा कि मोहन भागवत का कल का जो स्टेटमेंट था, उसमें सबसे जरूरी बयान था कि जेन ज़ी को एंटी नेशनलिस्ट मत कहो. प्रोटेस्ट करना उनका अधिकार है और यह सही मुद्दे हैं। इस बात पर मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं।

दीपके ने कहा, ”मोहन भागवत बीजेपी के मेंटर हैं और नरेंद्र मोदी जी के भी गॉड फादर हैं तो एक बार यह सेम चीज़ बीजेपी वालों को बता दें और नरेंद्र मोदी को बता दें कि यह जो यूथ हैं इन्हे देश विरोधी न कहा जाए. क्योंकि सारे बीजेपी वालों ने ही देश विरोधी कहा था. धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा था कि यह दहशतगर्दों की बी टीम हैं।

 

 

मोहन भागवत की बात को मानें- अभिजीत दीपके

 

 

उन्होंने कहा, ”बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि यह वायरस हैं, अब मैं उम्मीद करता हूं कि यह सब अब मोहन भागवत की बात सुनेंगे और उनकी बात मानेंगे। क्योंकि ऐसा तो नहीं हो सकता है कि बीजेपी वाले आरएसएस कि बात न मानें. अगर बात नहीं मानते हैं तो आरएसएस वालों को भी सोचना पड़ेगा कि बीजेपी वाले उनकी बात भी नहीं मान रहे हैं।

अभिजीत दीपके ने आगे कहा, ”सबसे ज़्यादा फेक वीडियो आईटी सेल के ही निकलेंगे. मैं चाहता हूं कि मोहन भागवत की बात को मान लिया जाए और जांच लिया जाए की कौनसा वीडियो सही है और कौनसा वीडियो गलत है।

 

 

झारखंड में प्रदर्शन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

 

 

उन्होंने झारखंड में चल रहे प्रदर्शनों पर कहा, ”प्रदर्शन को पूरा सपोर्ट है. हमारा डेलीगेशन गया है. हमारे लोग वहां पर जा कर खाना बांट रहे हैं. हम पूरी तरह से उनके साथ हैं और उनकी डिमांड का समर्थन करते हैं. किसी भी राज्य में प्रदर्शन होगा, किसी भी पार्टी के राज्य में छात्र आवाज़ उठाएंगे हम उनके साथ हैं।

  • Related Posts

    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर…

    Continue reading
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत के ‘इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!