अभय कुशवाहा बने राजद संसदीय दल का नेता

भवेश कुमार

पटना। परिवारवाद की बदनामी को दूर करते हुए अभय कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल संसदीय दल का नेता चुना गया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से आरजेडी से संसदीय दल का नेता अभय कुशवाहा को बनाया गया। अभय कुशवाहा इस बार औरंगाबाद लोकसभा सीट से जीते हैं।

वहीं लोकसभा में सुरेंद्र यादव को मुख्य सचेतक बनाया गया है। राज्यसभा से संसदीय दल की नेता पहले मीसा भारती थीं। अब उनकी जगह पर फैयाज अहमद को राज्यसभा के संसदीय दल का नेता बनाया गया है। इस तरह एक कुशवाहा और एक मुस्लिम नेता को मौका देकर लालू की रणनीति में एमके पॉलिटिक्स दिख रही है।

लालू यह जानते हैं कि यादव वोटर्स उनके कोर वोटर्स हैं। मुस्लिम समाज का वोट अगर नहीं टूटता है और करीब 8 से 10% आबादी वाले कुशवाहा वोट पर उनकी पकड़ बढ़ जाती है तो 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी अच्छी सीटें फिर ला सकती है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप