AAP ने दिल्‍ली में गली-गली शराब बेची, इसलिए पंजाबियों ने जिता दिया- BJP नेता अनिल विज

 द न्यूज 15  

चंडीगढ़ । पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत हुई है। इस जीत को लेकर बीजेपी नेता और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दे दिया है। विज ने कहा है कि आप ने दिल्ली में गली-गली शराब बेची है, इसलिए पंजाबियों ने उन्हें जिता दिया है।

दरअसल आप की पंजाब में बंपर जीत हुई है, इस राज्य में कांग्रेस तो हारी ही हैं, साथ ही बीजेपी गठबंधन भी सफल नहीं हो पाया है। गठबंधन के मुख्य चेहरों में से एक कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद चुनाव हार गए हैं। कुल मिलाकर बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। इसी को लेकर जब हरियाणा के मंत्री अनिल विज से सवाल पूछा गया तो उन्होंने शराब को जीत की वजह बता दी।

उन्होंने कहा- “चार प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नतीजे आए हैं। केवल पंजाब में आम आदमी पार्टी रुझान लेते हुए नजर आ रही है और वो भी कारण ये है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो शराब के मामले में गली-गली में बेचने की महारत हासिल की है। उसको पंजाब के लोगों ने सराहा है। क्योंकि पंजाब में नशे का बहुत ज्यादा कारोबार है। इससे पंजाब की हालत बहुत ज्यादा खराब होगी। उनकी नीतियों पर पंजाब के लोगों ने वोट नहीं किया है”।

वहीं आप के सीएम फेस के उम्मीदवार भगवंत मान ने धुरी सीट से जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद उन्होंने कहा है कि वो भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ लेंगे। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी अपनी सीट जीत ली है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?