अन्ना आंदोलन को धोखा देकर पैदा हुई आम आदमी पार्टी: भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर अनिल विज का तंज

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ‘आप’ ने पंजाब विधानसभा की कुल 117 में से 92 सीटें जीतकर यहां पहली बार सरकार बनाई है। पंजाब में सरकार बनाने को लेकर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए इसे अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान किए गए धोखे से जन्मी पार्टी बताया है।
विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान वो तो आंदोलन के लिए बैठे थे, लेकिन इन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रख कर उनके आंदोलन की आड़ में अपने संगठन का निर्माण कर लिया। इसलिए जैसा ये बताते हैं वैसे ये हैं नहीं और जो ये कहते हैं वो ये करते नहीं हैं। बाकि पंजाब के लोगों का फैसला है, उन्होंने इनको चुना है तो देखते हैं क्या होता है।
इससे पहले विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद विज ने ‘आप’ पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पार्टी को दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने की कला में महारत हासिल है और पंजाब के लोगों ने इसकी सराहना की है क्योंकि राज्य में नशीली दवाओं का एक बड़ा व्यापार है। विज ने कहा था, ‘इससे पंजाब में हालात और खराब होंगे।’
गौरतलब है कि ‘आप’ ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस और शिअद-बसपा गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 18, शिअद को 3, भाजपा को 2 और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली हैं।
अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन शुरू किया था। बाद में नवंबर 2012 में, केजरीवाल और उनके साथियों ने पार्टी की स्थापना की और दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ा।

Related Posts

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल