आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को दी नई जिम्मेदारी

Raghav Chadha News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को नई जिम्मेदारी दी है।  AAP ने उन्हें सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की अनुपस्थिति में राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाया है। सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है और इस समय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।

संसज सिंह की अनुपस्थिति में राघव चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का नेता बनाया गया है। 24 जुलाई को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मणिपुर में हुई घटना को लेकर सभापति की कुर्सी के सामने पहुंचकर विरोध जताया था, इसके बाद उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में प्रमुख चेहरा हैं और राज्यसभा में पार्टी की तरफ से बात रखते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले पर चर्चा के दौरान बात रखी थी।  उनका भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
पिछले सत्र में 11 अगस्त 2023 को राघव चड्ढा को राज्यसभा से अनिश्चितकाल के निलंबित कर दिया गया था। इस फैसले को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलकर दरख्वास्त करने की बात की। फिर 115 दिनों बाद चड्ढा का निलंबन वापस हुआ।

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सासंद हैं। इनमें सबसे अधिक पंजाब से सात सांसद हैं. वहीं दिल्ली से तीन सांसद हैं। राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा के सांसद हैं।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!