मौर्या एक्सप्रेस में महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, आरपीएफ और रेलकर्मियों की तत्परता से बची जान

 मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात आरपीएफ व रेलवे स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बचाई गई।

घटना सुबह करीब 08:50 बजे की है जब मौर्या एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15027) के S1 स्लीपर कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। महिला की हालत गंभीर देखते हुए वह मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ही उतर गई। जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ड्यूटी में मौजूद प्रधान आरक्षी राघवेंद्र ठाकुर, आरक्षी शंकर पासवान, महिला आरक्षी स्वेता लोधी और DO ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह तुरंत सक्रिय हुए।

मौके पर मौजूद महिला आरक्षी स्वेता लोधी ने प्राथमिक उपचार के तहत CPR दिया। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर (SS/MFP) और DMO/MFP को दी गई। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा गया।

RPF, RPSF और अन्य कर्मचारियों की मदद से गंभीर हालत में महिला यात्री को तीन पहिया ठेले पर सुरक्षित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

महिला की पहचान एस. प्रवीन (उम्र 35) के रूप में हुई है, जो कानपुर (उत्तर प्रदेश) के जूही खुर्द कॉलोनी की निवासी हैं। वह सामान्य टिकट पर रांची से मैरवा तक यात्रा कर रही थीं।

इस सराहनीय कार्य से यह स्पष्ट है कि रेल सुरक्षा बल और स्टेशन पर तैनात कर्मी न केवल सुरक्षा बल्कि मानवता और सेवा भावना में भी अग्रणी हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …