नोएडा में सार्थक हो रहा है एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम

ऋषि तिवारी
नोएडा। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सोमवार को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण करते हुए शासन द्वारा चलाये गये वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया और इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते हैं एवं प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जाना बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत गौतमबुद्धनगर रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस मुख्यालय एवं सभी थानों व कार्यालयों में लगभग 12,600 हरण, बहेड़ा, आंवला, आम, पीपल, त्रिवेणी, रामफल, नीम, जामुन, जाम, आदि के पौधे लगाये जा रहे है। पुलिस कमिश्नर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए परिवहन शाखा, परेड ग्राउंड आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    • By TN15
    • August 11, 2026
    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

    • By TN15
    • August 11, 2026
    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

    • By TN15
    • August 11, 2026
    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे