आसनसोल में डिलीवरी पेशेंट को ले जा रही कार में लगी अचानक आग, मची अफरातफरी,कोई हताहत नही

आसनसोल । आसनसोल के रामसर मैदान के पास बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जल खाक हो गई। बताया जाता है कि कुछ लोग बाराबनी से एक डिलीवरी पेशेंट को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। ठीक रामसर मैदान के पास कार में आग लग गई, जिससे आस पास इलाके मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह से जल गई। हालांकि, पेशेंट और ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन कार को नहीं बचाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे और कई लोग अपने मोबाइल पर इस घटना का वीडियो बनाने लगे। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया