बीपी मंडल की जयंती की स्मृति में ददरा, तहबरपुर में हुई विचार गोष्ठी

बीपी मंडल की जयंती की स्मृति में ददरा, तहबरपुर में हुई विचार गोष्ठी

निजामाबाद । मंडल आयोग के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती की स्मृति में ददरा, तहबरपुर, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मंडल कमीशन की संपूर्ण सिफारिश को लागू करने के संकल्प के साथ हुई गोष्ठी में जातिगत जनगणना और एसआईआर को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि मंडल कमीशन की संपूर्ण सिफारिशों को लागू करवाना ही बीपी मंडल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंडल कमीशन राष्ट्र निर्माण का वह दस्तावेज है जो सदियों से उत्पीड़ित उस समाज को हक और अधिकार दिलवाएगा जिसे आजाद भारत में अब तक नहीं मिल पाया। जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय की वह कुंजी है जिसके जरिए वंचितों के हक अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सकेगा। जातिगत जनगणना की मांग तेज हुई तो जनगणना को लंबे समय तक टाला गया और जब जनगणना के साथ जातिगत जनगणना का ऐलान हुआ तो एसआईआर के नाम पर बाबा साहब द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार पर हमला किया जा रहा है। पिछड़ों की गणना किए  बगैर उनके अधिकारों को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता। एसआईआर के जरिए नागरिकता पर हमला किया जा रहा है
राजीव यादव ने कहा कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा और क्रीमी लेयर के लागू रहते हुए सामाजिक न्याय पूर्ण रूप से नहीं मिल सकता। सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है कि क्रीमी लेयर, उप वर्गीकरण, कोट में कोटा और 50 प्रतिशत की आरक्षण की सीमा को खत्म किया जाए। देश में जिस तरह से सार्वजनिक क्षेत्र को निजी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है ऐसे में सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है कि निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। बिजली विभाग का निजीकरण या स्कूलों का मर्जर बड़ी संख्या में रोजगार पर हमला है। निजी क्षेत्र में भी आरक्षण को लागू किया जाए। सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है कि देश की आधी आबादी महिला को उसके अधिकार मिलें, ऐसे में महिला आरक्षण में कोटे में कोटा लागू किया जाए।
राजीव यादव ने कहा कि मंडल कमीशन राष्ट्र निर्माण का वह दस्तावेज है जिसकी दो सिफारिशें लागू होने से पूरे देश में क्रांतिकारी बदलाव आया। आज भी 27 प्रतिशत आरक्षण या फिर एससी/एसटी को मिला आरक्षण पूर्णत लागू नहीं हो पाया। आरक्षण वह प्रक्रिया है जिसने देश के वंचित समाज को आजाद भारत में कुछ स्तर पर प्रतिनिधित्व दिलवाया। जो आरक्षण का विरोध करते हैं उन्हें बताना चाहिए कि आरक्षण के अलावा वह कौन सी प्रक्रिया है जो जाति और जन्म के आधार पर भेदभाव का शिकार देश की बड़ी आबादी को उसके हक और अधिकार सुनिश्चित करवा सके।

सभा को किसान नेता राजीव यादव, दिनेश यादव मास्टर, राम संभार प्रजापति, डाक्टर राजेंद्र यादव, सत्यम प्रजापति, एडवोकेट राजनाथ यादव कवि ने सम्बोधित किया। सभा में नंदलाल यादव, अवधेश यादव, विनोद यादव, सहाबदीन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही…

    Continue reading
    आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस बोली, ‘जाति जनगणना ठीक नहीं तो…’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस ने जाति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

    • By TN15
    • August 30, 2026
    ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

    • By TN15
    • August 30, 2026
    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

    संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव-विरोधी संस्था ने भारत को फटकार लगाई

    • By TN15
    • August 30, 2026
    संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव-विरोधी संस्था ने भारत को फटकार लगाई

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग