रामपुर फतेहपुर गांव में प्राधिकरण के विरुद्ध होने वाले आंदोलन की तैयारी के लिए हुई पंचायत

आज इंद्रजीत कसाना के नेतृत्व में रामपुर गांव में किसान सभा की पंचायत हुई पंचायत के अध्यक्षता बाबा हरवीर ने की। संचालन धर्मवीर कसाना ने किया। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नगर ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा 10% प्लाट के मुद्दे पर वचनबद्ध है जब तक मुद्दा हल नहीं होता तब तक किसान सभा संघर्ष करती रहेगी किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि 16 फरवरी से किसान सभा 10% आबादी प्लाट, भूमि अधिग्रहण के नए कानून के लाभों को पूरी तरह लागू करने एवं आबादियों के पूरी तरह निस्तारण को लेकर आंदोलन में उतर रही है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि किसान सभा एवं किसान संघर्ष मोर्चा के लगातार आंदोलन के परिणाम में 10% आबादी प्लॉट के संबंध में प्राधिकरण बोर्ड से प्रस्ताव पास होकर शासन के अनुमोदन के लिए जा चुका है 10% प्लाट देने के संबंध में मंत्री स्तर की सिफारिशें पहले से मौजूद हैं। किसान सभा के जिला सचिव गुरप्रीत एडवोकेट ने कहा कि हम हर हाल में आगे बढ़कर किसानों के उपरोक्त मसलों को हल करने का काम करेंगे और 16 फरवरी को किसानों की निर्णायक लड़ाई शुरू करेंगे। किसान सभा के जिला कमेटी सदस्य महेश प्रजापति ने रामपुर फतेहपुर गांव की तरफ से वचन दिया कि रामपुर फतेहपुर गांव पहले की तरह सैकड़ो की संख्या में आंदोलन में हिस्सा लेगा। आज की पंचायत में भगत सिंह चेची, डॉक्टर जगदीश, मुकेश, सूले यादव सुरेश यादव भीम नरेश नागर करतार नागर संदीप भाटी यतेंद्र भाटी अशोक भाटी देशराज राणा नितिन चौहान एसपी सिंह राहुल नागर लाला नागर रोबिन भाटी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?