प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह हुई साफ!

भारतीय जनता पार्टी की नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई के निधन की वजह साफ बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया. इसके बाद लंग्स में इन्फेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई. विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा, शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की थीं। बता दें बुधवार सुबह 13 मई 2026 को प्रतीक यादव का निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक, सपा संस्थापक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे थे। सुबह 5 बजे के करीब उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिविल अस्पताल के निदेशक जीसी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक को जब लाया गया तभी उनका निधन हो गया था। प्रतीक के निधन की सूचना के कुछ देर बाद ही सपा चीफ अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मॉर्चरी हाउस पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वह बहुत अच्छा था। मैंने प्रतीक से पहले भी कहा था कि अपनी सेहत का ख्याल रखें।

  • Related Posts

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading
    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला