क्या गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा भेजेंगे शरद पवार ?

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद एनसीपी के प्रमुख शरद पवार से क्या मिले कि राजनीतिक गलियों में अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। कहा जा रहा है कि गुलाम नबी आज़ाद शरद पवार की मदद से राज्य सभा जा सकते हैं। दरअसल गुलाम नबी आज़ाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। गत वर्ष उनका राज्य सभा का कार्यकाल पूरा हो चुका था। आज की  तारीख में गुलाम नबी आज़ाद दोनों सदनों में से किसी का भी सदस्य नहीं है। आजाद लगातार कांग्रेस नेतृत्व पर उँगली उठा रहे हैं। ऐसे कांग्रेस से उनको राज्य सभा में भेजने की संभावना बहुत कम है। वैसे भी उनके प्रधानमंत्री की तारीफ करने पर कांग्रेस नेतृत्व उनसे नाराज है। हालांकि आजाद और पवार की मुलाकात दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास से कुछ ही दूरी पर हुई है।

गुलाम नबी आजाद ने एक अख़बार से बात करते हुए कहा कि वह तो शरद पवारसे मिलते ही रहते हैं। उनका कहना था कि अक्सर वह अपने कई राजनीतिक सहयोगियों से मुलाकात करते रहते हैं।  जहां तक पवार जी की बात है तो मैंने उनके साथ 40 से अधिक साल तक काम किया है। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस कार्य समितियों के के अलावा पीवी नरसिम्हा राव की सरकार और यूपीए सरकार के मंत्रिमंडलों में भी एक साथ काम कर रहे थे।  गुलाम नबी आज़ाद का कहना है कि कांग्रेस और एनसीपी वैसे भी चचेरे भाई माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार मिलकर उनको हमेशा अच्छा लगता है। उनका कहना था कि यह कोई राजनीतिक नहीं बल्कि एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
दरअसल दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात एक अलग महत्व रखती है। वैसे भी हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुए से कांग्रेस में भूचाल आया हुआ है।
यह मुलाकात इसलिए भी महत्व रखती है क्योंकि इन दोनों नेताओं के मिलने से मात्र दो दिन पहले दिल्ली में एनसीपी की युवा शाखा ने शरद पवार को यूपीए प्रमुख बनाने का आह्वान किया है।

Related Posts

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
  • TN15TN15
  • August 13, 2026

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

Continue reading
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
  • TN15TN15
  • August 12, 2026

राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

  • By TN15
  • August 13, 2026
सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

  • By TN15
  • August 13, 2026
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

  • By TN15
  • August 13, 2026
‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

  • By TN15
  • August 13, 2026
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

  • By TN15
  • August 13, 2026
बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

  • By TN15
  • August 13, 2026
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’