वार्ड 45 की बदहाल सफाई व्यवस्था पर सीएम और प्रशासन को लिखा पत्र

समस्तीपुर: नगर निगम क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड संख्या 45 में सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने आवेदन में नगर निगम की अनियमितताओं और सफाई एजेंसियों की लापरवाही को उजागर करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

“सिर्फ कागजों पर खर्च हो रहा लाखों रुपये का बजट”
मुकेश कुमार का आरोप है कि नगर निगम के गठन के बाद से ही सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सफाई कर्मी महीने में महज 2-3 बार ही आते हैं और खाना-पूर्ति कर चले जाते हैं। जबकि एजेंसियों को हर दिन सफाई कार्य के लिए लाखों रुपये दिए जाते हैं।

गंदगी और जलजमाव से मच्छरों का आतंक:

उन्होंने अपने पत्र में वार्ड 45 समेत पूरे नगर निगम क्षेत्र में गंदगी और जलजमाव से मच्छरों के आतंक की समस्या को भी उठाया है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों के कारखानों का गंदा पानी सीधे जमुआरी नदी में प्रवाहित किया जाता है, जिससे मच्छरों की समस्या विकराल हो गई है।

“अधिकारियों की कॉलोनी में फॉगिंग, बाकी शहर उपेक्षित”

मुकेश कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा अधिकारियों की कॉलोनी में हर शाम फॉगिंग मशीन चलाई जाती है, लेकिन अन्य वार्डों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। मच्छरों के प्रकोप से आम जनता बेहाल है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग:

उन्होंने सीएम और संबंधित अधिकारियों से नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने, जिम्मेदार एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पूरे शहर में फॉगिंग अभियान चलाने की मांग की है।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!