विवाह समारोह में गई युवती की कुएं में गिरने से मौत

 गांव में मचा कोहराम

समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर प्रखंड के परतापुर गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई युवती की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही मातम पसर गया।

मृतका की पहचान अवधेश पोद्दार की 20 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह अपने संबंधी के यहां सरायरंजन प्रखंड में शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जहां एक रस्म के दौरान अचानक फिसलकर कुएं में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरी कुएं में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव में छाया मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल:

शव गांव पहुंचते ही मां रूबी देवी, पिता अवधेश पोद्दार, छोटा भाई आदित्य कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गुड़िया कुमारी की शादी के लिए माता-पिता लड़का देख रहे थे, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव