किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा
किसान संघर्ष मोर्चा से जुड़े तीन संगठनों — किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ — के बीच आज ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह पथिक स्टेडियम में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट आपसी एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा, जिसमें खिलाड़ियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तीन टीमों के भाग लेने के कारण किसान परिषद को बाई मिलने से सीधे फाइनल में प्रवेश मिला। फाइनल में पहुंचने के लिए किसान सभा और किसान एकता संघ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें कांटे की टक्कर के बाद किसान एकता संघ ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में किसान एकता संघ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में किसान सभा की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित भाटी (सलेमपुर) ने मात्र 35 गेंदों में 68 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
फाइनल मुकाबला किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच खेला गया। किसान एकता संघ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किसान परिषद की टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट पर आसानी से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट में किसान एकता संघ के सौरभ नागर ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जबकि उम्मेद ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।
टीमों का नेतृत्व किसान सभा के कप्तान शिशांत भाटी, किसान एकता संघ के कप्तान सुमित एडवोकेट तथा किसान परिषद के कप्तान सचिन एडवोकेट ने किया। विजेता टीम किसान परिषद को ट्रॉफी किसान एकता संघ के सोरन प्रधान, किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा तथा किसान परिषद के उदल आर्य द्वारा प्रदान की गई।
यह मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट किसान संगठनों के बीच एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे ताकि संगठनात्मक संबंध और मजबूत हों।

  • Related Posts

    श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में ?
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली…

    Continue reading
    CWG में भारत को छठा गोल्ड, प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’