फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी के शेप सभागार मे जिला स्तरीय बहुहितभागी बैठक किया गया

पश्चिम चंपारण/बेतिया। फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी के शेप सभागार मे जिला स्तरीय बहुहितभागी बैठक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के निदेशिका सिस्टर सरोज लकड़ा जिला उद्योग के प्रतिनिधि शैलेश पासवान जिला पशुपालन से डॉ मंजुलीका कुमारी, बिहार युवा कौशल के समन्वयक नीरू कुमारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार बानुछापर ओ0 पी0, एस0 ए0 ए0 समन्वयक बृजेश ठाकुर ,पीरामल फाउंडेशन से राजू सिंह, आधार संस्था से नन्दलाल पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया।

 

संस्था निदेशिका सिस्टर सरोज ने आये पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया परियोजना प्रबन्धक कलाम अंसारी ने पावर प्वाइंट से परियोजना के उपलब्धियों एवं चुनौतियों को दिखलाया। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा की बाल विवाह एवं बाल मजदूरी कानूनी अपराध है जिससे बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं इसको रोकने की जिम्मेदारी माता पिता की होती है। युवा कौशल मिशन के समन्वयक निरु कुमारी ने कहा की अपने बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाये जिससे परिवार सशक्त होगा l एसo ए0 ए0 समन्वयक बृजेश जी ने कहा की वैसे दंपति जो निसतान है बच्चे गोद लेना चाहते हैं तो सरकार के वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर कानूनी रूप से बच्चा का गोद ले। कही भी गुमशुदा बच्चा दिखे पुलिस ,चाइल्ड लाइन,बाल संरक्षण इकाई को सूचित कर बच्चों के जीवन को बचाये। जिला उद्योग के प्रतिनिधि शैलेश जी ने कहा एक बार उद्योग लगाने मे मेहनत करनी होगी आपके बच्चे स्वावलंबी बन जायेगे।

 

जिला बाल संरक्षण इकाई के कानूनी सलाहकार राजीव गिरी ने परवरीश योजना को प्राप्त करने की प्रक्रिया को बतलाया आधार संस्था से नन्दलाल पटेल नें कहा बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है। सखी का अर्थ दुख के समय मे सहयोग करना उसी को सखी कहते है। पीरामल फाउंडेशन से राजू सिंह नें कहा की हमारी संस्था शिक्षा स्वास्थ्य पोषण पर कार्य करती है विद्यालय में नामांकन कराने में दिक्कत हो रहीं हैं सहयोग करेगे डॉ मंजुलिका कुमारी ने बिहार बकरी पालन योजना पाने की प्रक्रिया को बतलाया एवं दिलवाने में सहयोग करने को कही। सिस्टर सरोज लकड़ा ने धन्यावाद देकर कार्यक्रम की समाप्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कार्यकर्ता कलाम अंसारी, आशिया,जैबुन नेशा, पिन्की प्रकाश, आरती कुमारी अनिल पांडेय, विनोद कुमार, केविन विलियम् विकास विक्टर,एवं सुजीत कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?