डेरा कार सेवा में की गई एक सुविधा केंद्र की शुरुआत

करनाल, (विसु)। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के आगामी चुनावों की वोट बनवाने के लिए आज डेरा कार सेवा में एक सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई। हरियाणा सिख एकता दल की और से बाबा सुखा सिंह के सहयोग से शुरू किए गए इस सुविधा केंद्र में करनाल जिला के सभी वार्डों की गुरुद्वारा चुनाव के लिए वोट बनवाने में सहयोग किया जाएगा। हरियाणा सिख एकता दल की और से जगतार सिंह सुबह 10 बजे से 5 बजे तक इस सुविधा केंद्र में उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा सिख एकता दल की और से प्रीतपाल सिंह पन्नू, जगदीप सिंह औलख, गुरतेज सिंह खालसा व अमृत पाल सिंह बुग्गा ने बताया कि इन चुनावों के लिए दस गुरु साहिबान व गुरु ग्रंथ साहिब में ही आस्था रखने वाले केस धारी सिख अपनी वोट बनवा सकते हैं। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु के सभी सिख गुरुद्वारा चुनाव के लिए वोट बनवाकर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हरियाणा सिख एकता दल के डेलीगेशन के साथ हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री व गुरुद्वारा चुनाव के आयुक्त जस्टिस (रिटायर्ड जज) एच एस भल्ला ने जनवरी तक चुनाव करवाने का वायदा किया था व विगत दिनों हरियाणा विधान सभा में भी मुख्यमंत्री ने चुनाव जल्दी करवाने की बात दोहराई थी। अभी तक हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव के लिए लगभग तीन लाख वोट बनाये गए हैं जो सिखों की हरियाणा में वास्तविक संख्या से बहुत कम हैं। प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि हर सिख को आगे आकर वोट जरूर बनवानी चाहिए क्योंकि यह हमारे अस्तित्व और पहचान के लिए बेहद जरूरी है। लोकतंत्र में किसी भी समुदाय की गिनती उसके व उसकी आने वाले पीढ़ी के अच्छे भविष्य के लिए अहम भूमिका निभाती है।

जगदीप सिंह औलख ने कहा कि बाबा सुखा सिंह के सहयोग से शुरू लिया गया यह सुविधा केंद्र हर प्रकार की पार्टी बाजी व धड़ेबन्दी से ऊपर उठकर आम संगत की सुविधा के लिए है। उन्होंने अपने ऐलान को फिर दोहराया कि हरियाणा सिख एकता दल न तो चुनाव लड़ेगा न ही लड़वाएगा लेकिन केवल सेवा भाव से सिख संगत की ज़्यादा से ज़्यादा वोट बनवाने व सिख हकों की पूर्ति के लिए कार्य करता रहेगा। अमृत पाल सिंह बग्गा ने फ़ार्म दिखाते हुए कहा कि करनाल जिला की गुरुद्वारा कमेटियां, सिख संस्थाएं व सिख नौजवान यहाँ से फ़ार्म ले जायें व हर फ़ार्म के साथ आवेदक की एक फोटो व आधार कार्ड की कॉपी लगाकर अपने एसडीएम कार्यालय अथवा डेरा कार सेवा में जमा करवा दें। गुरतेज सिंह खालसा ने बताया कि हरियाणा सिख एकता दल द्वारा आज पहले सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है व जल्दी ही हरियाणा के अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र शुरू किए जाएँगे। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह बांसा, मनजीत सिंह सोनी, मनिंदर सिंह बब्बू, शमशेर सिंह मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत