आईआईटी कानपुर की नाक के नीचे एक समुदाय खुले में शौच जाने को मजबूर ! 

भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें खुले में शौच मुक्त भारत का दावा किया जाता है। पर कानपुर में एक ऐसी जगह है जहाँ लोग आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं जी हाँ, आईआईटी कानपुर परिसर के अंदर  छात्रों के कपड़ों की धुलाई का कार्य करने वाले धोबी समुदाय के 34 परिवार आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। महिलाओं और जवान लड़कियों को खुले में स्नान करना पड़ता है। आई आई टी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान जिसे पूरे देश में तकनीकी शिक्षण में अव्वल दर्जे का माना जाता है और देश विदेश से लोगों का आना जाना रहता है जहां से देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है वहीं पर कुछ परिवार आज भी निम्न दर्जे का जीवन जीने को मजबूर हैं ऐसे में आई आई टी प्रशासन न सुविधा देने की बजाय उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रहा है उन्हें परिसर से बेदखली का नोटिस दे दिया गया है। उनका रोजगार छीन कर, एक ड्राई क्लीनिंग कंपनी को ठेका देने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें कमीशनबाजी का मामला भी सुनने को मिल रहा है। पूरे देश में ठेका प्रथा के माध्यम से कमीशनबाजी का खेल किस तरह हावी है यह तो आप सभी अच्छे से जानते हैं और कहीं कहीं उसका शिकार भी हुए होंगे। और शायद उसी दलाली प्रथा का शिकार यह समुदाय भी हो रहा है।
आपको बताते चलें कि ये सभी परिवार 1962 से आईआईटी कानपुर में छात्र-छात्राओं और फैकल्टी स्टाफ के कपड़े धोने का कार्य कर रहे हैं जब कपड़े धोने वाली मशीन का आविष्कार भी  नहीं हुआ था, तब इन्ही समुदाय के लोगो की मदद ली जाती थी और बहुत सस्ते दाम पर इनकी सेवाएं ली जाती थी, और आज विकास के नाम पर उनसे उनका रोजगार छीन कर उन्हें अपाहिज बनाने का शर्मनाक कार्य आईआईटी जैसे उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा किया जा रहा है।उनके घरों के बाहर बेदखली के नोटिस चस्पा कर दिये गये हैं बिजली पानी बंद करने की धमकी दी जा रही है, पुलिस प्रशासन द्वारा भय दिखाया जा रहा है। आईआईटी में अभी भी बहुत सी जगह बेकार पड़ी हुई जहां पर इन परिवारों को स्थापित किया  जा सकता है  पर कहते हैं कि ज्यादा शोहरत भी आदमी की बुद्धि भ्रष्ट कर देती है शायद आईआईटी कानपुर भी अपनी शोहरत में इतना अंधा हो गया है कि उसे इन परिवारों का दर्द नहीं दिख रहा है वो सिर्फ़ अपनी चमक धमक में मशगूल है। मगर वो शायद यह भूल रहा है कि हिटलर शाही लंबे समय तक नहीं चलती है एक ना एक दिन सभी को जाना पड़ता है तो आईआईटी के निदेशक साहब उससे अछूते नहीं रहेंगे उनका भी नंबर आएगा ।।
साथियों आपके मन में भी विरोध उठे तो सवाल ज़रूर पूछियेगा …
केएम भाई
Cn.-7985181117
  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार…

    Continue reading
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों की बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं