दिल्ली के उत्तम नगर में एक चैट ने खोला इश्क में पागल पत्नी का राज

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत में उसकी पत्नी और चचेरे भाई की कहानी सामने आई है। जो कि एक वॉट्सऐप चैट से यह मामला का खुलासा हुआ है। बता दे कि पहले इसे बिजली का करंट लगने से हुई मौत कहा जा रहा था लेकिन मृतक के सगे भाई ने दोनों के बीच हुई चैट की जानकारी पुलिस को दी, जिससे मृतक की पत्नी और चचेरे भाई की भूमिका बताई गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ( मृतक के चचेरे भाई) को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मृतक के छोटे भाई ने मामले की सच्चाई सामने लाई

 

बता दे कि 12 जुलाई को मृतक करण देव अपने घर में पत्नी के साथ मौजूद था और पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियां का ओवरडोज मिलकर दे दिया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी करण को कुछ नहीं हुआ. इसके बाद पत्नी सुष्मिता ने अपने प्रेमी चचेरे देवेर राहुल को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर इस बात की जानकारी दी कुछ दिनों बाद 16 जुलाई को इंस्टाग्राम से मिली एक चैट ने इस पूरे मामले की जांच की दिशा बदल दी। मृतक के छोटे भाई कुणाल देव ने सुष्मिता और करण के चचेरे भाई राहुल के बीच हुई एक आपत्तिजनक चैट पुलिस को दिखाई जिसमें हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।

 

ऐसे चैट द्वारा मीली जानकारी

 

बता दे कि राहुल ने सुष्मिता के मैसेज का रिप्लाई करते हुए कहा कि उसके हाथ-पैर टेप से बांध देना, फिर करंट लगाना और इसके बाद पत्नी ने करंट लगाकर पति राहुल की हत्या कर दी और रोते-रोते राहुल के घर पहुंच गई। वहां उसने बताया कि राहुल अचानक बेहोश होकर गिर गया है. परिजन राहुल को लेकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

स्टमार्टम से हुआ खुलासा

 

बता दे कि करण के भाई कुणाल ने बताया कि सुष्मिता और राहुल इस बात पर जोर दे रहे थे कि करण के शव को पोस्टमार्टम न हो दोनों लोग करंट लगाकर उसकी स्वाभाविक मौत दिखाना चाहते थे, लेकिन भाई कुणाल की जिद के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां करण की उंगली और छाती पर सेलो-टेप के निशान पाए गए और इस निशान से साबित हो गया है कि यह अप्राकृतिक मौत नहीं है।

 

पत्नी और चचेरा भाई दोनों ने अपना गुनाह किया कबूल

 

बता दे कि पति की हत्या के बाद सुष्मिता कथित तौर पर पास ही स्थित अपने ससुराल गई और बताया कि करण को बिजली का झटका लगा है। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उस समय, पीड़ित के पिता और चचेरे भाई (आरोपी राहुल) ने पोस्टमार्टम पर आपत्ति जताई थी। विरोध के बावजूद पुलिस ने युवक की संदेह परिस्थिति में मौत के चलते पोस्टमार्टम करने का फैसला किया। दोनों से पूछताछ और चैट देखने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!