अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध घातक स्तर पर पहुंच गया है। यूएस ने मंगलवार (14 जुलाई) को दावा किया कि उसने ईरान के छह से ज्यादा ठिकानों पर अटैक किया है। अमेरिका की स्ट्राइक करीब 5 घंटे तक चली। ईरान ने भी करारा जवाब देते हुए यूएस के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अहम बात यह भी है कि जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। इसमें करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि 13 जुलाई की रात ईरान के खिलाफ पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। इस दौरान अमेरिकी सेना ने बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास समेत कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए. अमेरिका का दावा है कि ये हमले इसलिए किए गए, जिससे ईरान का डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को तबाह किया जा सके। उसने यह भी कहा कि इस समय मिडिल ईस्ट में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
ईरान ने अमेरिका को दिया करारा जवाब
वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अल-जुफैर बेस पर हथियार भंडार, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और अमेरिकी सैनिकों से जुड़ी एक बिल्डिंग को निशाना बनाया. IRGC ने अमेरिका के MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया।
जंग की वजह से तेल की कीमतों में उछाल
इस बढ़ते सैन्य टकराव का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर लगभग 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। बाजार में तेल की कीमतों में एक महीने के उच्च स्तर तक उछाल दर्ज की गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
अमेरिका-ईरान युद्ध की 10 बड़ी बातें
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर पांच घंटे तक ऑपरेशन चलाया.
यूएस ने बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास को निशाना बनाया.
अमेरिका ने डिफेंस सिस्टम, मिसाइल, ड्रोन और नेवी को भी टारगेट किया।
मिडिल ईस्ट में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक हाई अलर्ट पर तैनात हैं।
IRGC ने बहरीन के अल-जुफैर बेस पर जवाबी हमले का दावा किया।
ईरान ने दो सुपर ऑयल टैंकरों पर हमला करने का भी दावा किया।
यूएई ने हॉर्मुज क्षेत्र में अपने दो तेल टैंकरों पर हमले का आरोप लगाया.
संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने अमेरिका पर समझौतों को कमजोर करने का आरोप लगाया.
युद्ध के बढ़ते खतरे से वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया.
अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से फ्यूल सप्लाई और समुद्री व्यापार के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा पर संकट गहरा गया। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई थी, लेकिन ईरान ने हॉर्मुज में दो जहाजों पर अटैक कर दिया था. इसके बाद अमेरिका ने जवाब दिया और युद्ध की आग फिर से भड़क गई।







