दिल्ली में कोहरे का कहर, दृश्यता घटकर हुई सिर्फ 50 मीटर

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण पालम में दृश्यता 50 मीटर तक कम हो गई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में सुबह 4.30 बजे से 9.30 बजे तक दृश्यता 50 मीटर तक कम हो गई, जबकि सफदरजंग में सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, इस पूरे सप्ताह, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धुंध बनी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 16 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सापेक्षिक आद्र्रता सुबह 8.30 बजे तक 97 फीसदी रिकॉर्ड की गई।

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमानों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया।

पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषकों का स्तर क्रमश: ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ श्रेणियों में दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के अनुसार, “दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की संभावना है, जो 15 जनवरी को बहुत खराब श्रेणी के ऊपरी छोर तक पहुंच जाएगी। 16 जनवरी को भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है, लेकिन 18 जनवरी से इसमें सुधार होने की संभावना है।”

18 जनवरी तक खराब वेंटिलेशन की स्थिति के साथ हवाएं अपेक्षाकृत धीमी रहने की संभावना है।

Related Posts

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

Continue reading
किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की लगातार मांग और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस