कोरोना विस्फोट : भाजपा मुख्यालय में 40 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में मंगलवार को होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले सोमवार को मुख्यालय में काम करने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट करवाया गया था। कोरोना महामारी का जबरदस्त कहर टूटा है। 40 से ज्यादा कर्मचारियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इनमें कार्यालय की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों के अलावा सफाईकर्मी एवं स्टाफ के अन्य लोग शामिल हैं। दरअसल, चुनावी मौसम में भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। जांच रिपोर्ट में इनमें से 40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद से ये सभी कर्मचारी आइसोलेशन में है। इसके बाद भाजपा कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया।

बता दें कि मंगलवार को अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के अलावा भाजपा के कई नेता शामिल हुए थे।

पिछले कुछ दिनों में भाजपा के कई दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत पार्टी के कई नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Related Posts

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

Continue reading
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

  • By TN15
  • March 13, 2026
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 13, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए