महामारी के चलते भी, रेलटेल को हुई 21 फीसदी तक की अधिक आमदनी

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। रेलटेल कॉपोर्रेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को कोरोना महामारी के बावजूद जबरदस्त मुनाफा हुआ। रेलटेल को साल 2020-21 में अपनी अब तक की सबसे अधिक आय 1411 करोड़ रुपये यानी 21 फीसदी की अधिक आमदनी हुई। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, जो रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्र सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है, के निदेशक मंडल ने सोमवार को आयोजित अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेड-अप शेयर कैपिटल (रु. 1.75 प्रति शेयर) के 17.5 फीसदी की दर से अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। लाभांश का कुल भुगतान लगभग 56 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के अंतरिम लाभांश के भुगतान के उद्देश्य से 21 जनवरी, 2022 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में भी अनुमोदित किया है।

रेलटेल, सीएमडी, पुनीत चावला ने कहा कि रेलटेल वित्त वर्ष 2006-07 से एक लाभदायक कंपनी बनी हुई है। कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौती के बावजूद, रेलटेल ने तेजी से विकास करने में सफलता प्राप्त की है और वित्त वर्ष 2020-21 में अपनी अब तक की सबसे अधिक समेकित आय 1411 करोड़ रुपये अर्थात 21 फीसदी की वृद्धि और पिछले 3 वर्षों में 16.6 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर प्राप्त करने में सफलता पायी है। कई करोड़ के ऑर्डरों के साथ, रेलटेल के पास वर्तमान में 5300 करोड़ रु. के बड़े ऑर्डर बुक हैं। कंपनी लगातार अपने मौजूदा कारोबार का विस्तार कर रही है और अपने प्रोफाइल को व्यापक बनाने के लिए लगातार नए क्षेत्रों और गतिविधियों का दोहन करने में प्रयासरत हैं।

चावला ने कहा, हमें लाभांश के रूप में अपने शेयरधारकों के साथ लाभ साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। हम निरंतर बेहतर निष्पादन के माध्यम से शेयरधारक का लाभ बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द