तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने एक बस में बिठाया। बस में बैठने के दौरान का अखिलेश का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह बस ड्राइवर और आसपास के लोगों से बात करते दिख रहे हैं।

इसके जवाब में अखिलेश ने कहा- पार्लियामेंट शुरू कर दें, हम हाउस अटेंड कर लेते. फिर पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने कहा- अभी पुलिस हमें ज्ञानेश जी से मिलाने ले जा रही है।  उन्होंने कहा है कि वह व्यक्तिगत इस्तीफा देंगे, ऐसे इस्तीफा नहीं देंगे। कन्नौज सांसद ने यूपी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हम यूपी में चोरी नहीं होने देंगे. पीडीए प्रहरी, यूपी में वोट चोरी रोकेंगे. उन्होंने कहा कि नाव वोट से हराएँगे इन लोगो को, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी .

अखिलेश यादव ने एक्स पर भी किया पोस्ट

इसके अलावा सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश के अधिकृत अकाउंट से भी प्रतिक्रिया दी गई। हिरासत और प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए अखिलेश ने लिखा- जो देश की खातिर हैं लड़ते वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते BJP ही CEC है. देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र! ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े।
सपा चीफ ने लिखा कि घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी. दरअसल ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’. मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।

  • Related Posts

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading
    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    सपा चीफ अखिलेश यादव को मंगलवार को तब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए