इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की तस्वीर जारी की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर स्वामी ने दो तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें एक में उन्हें वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ देखा जा सकता है।

वहीं दूसरी फोटो में वह यूपी में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राहुल और प्रियंका के साथ हैं। यूपी की सियासत में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मुलाकात समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को परेशान कर सकती है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर, सपा के साथ आए स्वामी ने चुनाव बाद अखिलेश का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी। अब जबकि अखिलेश और सपा यह कह रहे हैं कि जो पुराना गठबंधन था, वही रहेगा यानी लोकसभा चुनाव में जिस तरह से सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़े थे, वैसे ही इस बार भी साथ लड़ेंगे। हालांकि स्वामी की मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि इंडिया अलायंस में एक नए दल की एंट्री हो सकती है।

  • Related Posts

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से 8 राज्य सभा…

    Continue reading
    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल