बिहार के जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य की बीजेपी की सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार बर्खास्त होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गुंडों की सरकार है। सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बनाया है. गुंडों के हाथ में सत्ता देना ये अमित शाह का नशा है। सत्ता में गुंडों की फौज खड़ी करना अमित शाह की हॉबी है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में मंगलवार (22 सितंबर) को कहा कि देखिए जाकर कि बिहार की परिस्थिति क्या है? लोग लालू यादव जी को आज भी बोलते हैं कि उनके राज में ‘गुंडाराज’ था. अभी तो ‘महा गुंडाराज’ चल रहा है।
जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर
बता दें कि बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हैवानियत करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए. नंदन यादव के पैर में लगी गोली और हरेराम का पैर टूट गया। जमुई कांड के 7 आरोपियों में से 5 आरोपी पकड़ लिये गये हैं. आज दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा है। कल 3 आरोपी पकड़े गये थे। बाकी दो की तलाश जारी है।






