नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधी कोई जात का हो, किसी धर्म का हो, ऐसा घिनौना काम करने वाले को तो फांसी देनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि आरोपियों में किसका क्या हुआ प्रशासन को आगे स्पष्ट रूप से बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सरकार की थू-थू हो रही है.
आरोपियों की जाति को लेकर जीतन राम मांझी की ओर से दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हर चीज में जाति ढूंढना उचित नहीं है। जिस दिन घटना हुई जमुई में उस दिन सम्राट चौधरी जातीय सम्मेलन में थे। अगर कोई जात की बात करता है तो समझें कि उसका संरक्षण देने का काम कर रहा है। जीतन राम मांझी को इन चीजों से मतलब नहीं है। उनका बेटा मंत्री है. मलाई खा रहा है. घोटाले कर रहे हैं।
 
‘सम्राट चौधरी इस्तीफा दें’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं. आप सबने उस वीडियो को देखा होगा… वो वीडियो शर्मसार करने वाला है. दोषियों को जितनी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वो कम है. यही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बयान दिया था कि कोई किसी को हाथ लगा दे तो वो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं… आज ये वीडियो साबित करता है कि कोई भी महिला बिहार में सुरक्षित नहीं है… अगर सम्राट चौधरी जी अपने जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें…”

‘बिहार छोड़ दें सम्राट चौधरी’

बता दें कि कुछ नेताओं ने जमुई की घटना को छिटपुट हा था. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन नेताओं ने इस घटना को छिटपुट बताया क्या उनके घर में ऐसे घटना होती तो भी छिटपुट घटना कहते? इन लोगों को एहसास नहीं है कि उस बच्ची और परिवार पर क्या गुजरा होगा. तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी को बिहार छोड़ देना चाहिए।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए