‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए थे। इस बीच, एक्टर का एक गणपति पूजा में शामिल होने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। जानते हैं आखिर इस वीडियों में ऐसा क्या है जिसकी वजह से लोग रणबीर कपूर से नाराज हैं।

रणबीर कपूर का गणपति पूजा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि रणबीर कपूर अपने जिस पुराने वायरल हो रहे वीडियो की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। उसमें वे एक पंडाल में गणपति जी के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद पंडित उन्हें प्रसाद देते हैं। रणबीर कपूर प्रसाद का डब्बा ले तो लेते हैं लेकिन फिर वे पैप्स से कहते हुए नजर आते हैं “मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो।

प्रसाद खाने से इंकार करने पर ट्रोल हो रहे रणबीर कपूर

वहीं प्रसाद लेने से मना करने पर एक्टर को अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “ऑन ए सीरियस नोट प्रसाद के रूप में मिठाई का एक बाइट आपकी हेल्थ पर कोई निगेटवि इफेक्ट नहीं डालेगा, ये डाइट का रीजन बिल्कुल बकवास है.” एक अन्य ने कहा, “इसको बीफ दे देते तो ये खा लेता.” एक अन्य ने लिखा, “बीफ खाने वाले प्रसाद कैसा खा सकता है…और इनको राम बना दिया है.” वहीं एक और ने लिखा, “लिख कर ले लो रामायण फ्लॉप होगी।

 रणबीर कपूर ‘रामायण’ में राम की भूमिका में आएंगे नजर

बता दें कि रामायण दो पार्ट वाली एपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम, यश ने रावण, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने भगवान हनुमान की भूमिका निभाई है,  लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर सहित अन्य भी हम भूमिकाएं निभाते दिखेंगे.  बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट इस दिवाली पर रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    भारत में सड़कों पर काफी गंभीर हो गई…

    Continue reading
    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गीताबेन पटेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?