कोविड अस्पताल में है कोरोना पॉजिटिव गर्भवती के प्रसव की सुविधा 

कोरोना काल में गर्भवती रखें विशेष ख्याल : डा. भारत भूषण

द न्यूज़ 15
नोएडा । यदि कोई गर्भवती कोरोना पॉजिटिव है और प्रसव का समय आ गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी व्यवस्था नोएडा सेक्टर 39 स्थिति कोविड अस्पताल में उपलब्ध है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने दी है।                                                                                                  सीएमओ ने कहा कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, विशेषकर कोविड पॉजिटिव होने पर। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा सेक्टर 39 स्थिति कोविड अस्पताल में व्यवस्था की है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने कहा कोरोना काल में किसी भी गर्भवती या उनके परिजन को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ है। किसी भी आपात स्थित में सरकारी एम्बुलेंस 102 की मदद से यहां पहुंचा जा सकता है। यही नहीं प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी का भी निर्वहन यही एम्बुलेंस करती है। एम्बुलेंस की यह सेवा निशुल्क है। उन्होंने कहा कोरोना काल में गर्भवती को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें और किसी भी तरह के संक्रमण से बचें।
उन्होंने बताया सामान्य स्थिति (नॉन कोविड) में प्रसव के लिए जनपद में दस स्वास्थ्य केन्द्रों जिला अस्पताल, सीएचसी भंगेल, सीएचसी बादलपुर, सीएचसी दादरी, सीएचसी बिसरख, सीएचसी ढाडा कासना, पीएचसी दनकौर,पीएचसी जेवर,पीएचसी रबुपुरा, पीएचसी बरौला पर सुविधा उपलब्ध है। इनमें चार एल-3 फैसिलिटी हैं, जो फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में काम करती हैं। यहां अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों से रेफर होकर प्रसूता यहां आती हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी भंगेल, सीएचसी बादलपुर, सीएचसी दादरी एफआरयू के रूप में क्रियाशील हैं।
 जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य राजेन्द्र प्रसाद ने बताया- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इसी क्रम में हर महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस जनपद के 22 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया जाता है। हालांकि इस बार नौ जनवरी को रविवार होने के कारण यह दस जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती की पहचान की जाती है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जनपद के कई निजी चिकित्सक भी अपनी सेवा देते हैं। इसके अलावा प्रोत्साहन के लिए इस दिवस पर अच्छी सेवा देने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों को पुरस्कृत किया जाता है।

Related Posts

आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

नई दिल्ली। गाँव खामपुर  दिल्ली में आगामी सभा…

Continue reading
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर