भाजपा ने पीएम सुरक्षा के बारे में प्रियंका गांधी को अवगत कराने के लिए चन्नी की निंदा की

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को जानकारी देने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की है।

रविवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी को इस दायरे में रखने की जरूरत पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा एक वर्तमान मुख्यमंत्री ने प्रधान मंत्री की सुरक्षा के बारे में प्रियंका वाड्रा को जानकारी दी! क्यों? प्रियंका किस संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें प्रधानमंत्री की सुरक्षा के संबंध में इस दायरे में किस लिहाज से रखा जाना है? चन्नी सहाब .. सच बोलो . आपने उनसे कहा है ‘काम हो गया .. आपने किस काम के लिए पूछा..जो हो गया’!

उधर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने सवाल उठाते हुए कहा सोनिया गांधी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जवाब नहीं दिया, लेकिन प्रियंका वाड्रा को कुछ जानकारी दी। मैं तो बस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि प्रियंका गाँधी वाड्रा कौन हैं।

गौरतलब है कि श्री चन्नी ने कहा था कि 5 जनवरी को पंजाब के उनके दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था, हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा चूक के कारण प्रधानमंत्री को अपनी निर्धारित यात्रा रद्द करनी पड़ी और इसके लिए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है गृह मंत्रालय ने पंजाब में आज के सुरक्षा उल्लंघन पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री की यात्रा में सुरक्षा की इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।

Related Posts

यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

Continue reading
‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया