यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया प्रचंड बहुमत का दावा : विधानसभा चुनाव

द न्यूज़ 15
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव और दिनेश शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत। भाजपा डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। जब तक हम लोग चुनावी समर में हैं तब तक अपनी बात कहेंगे। जब सत्ता में होंगे तो सिंहासन पर बैठने के बाद समदृष्टी सबके प्रति होगी, तब कोई अपना-पराया नहीं। मुझे प्रसन्नता है कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेशवासियों को लाभ दिया है। जो सरकार प्रदेश के लिए कुछ नहीं करेगी तो वह अनुपयोगी रहेगी। 2003 से 2017 के बीच में जो तीन सरकारें आई थीं, वह प्रदेश के लिए अनुपयोगी थीं प्रदेश व देश के विकास में बाधक थीं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सात चरणों में चुनाव होगा। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा निर्वाचन आयोग के निर्देष का भाजपा पालन करेगी। चाहे वर्चुअल हो या एक्चुअल भाजपा ने सारी तैयारी करके रखी है।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक प्रचार पर लगी रोक का हमारी पार्टी पालन करेगी। विकास, सुशासन पर भाजपा विजय पाएगी। हम लोगों को महामारी संकट से बचाने के लिए आयोग ने जो निर्णय लिया है वह ठीक है। अखिलेश को पता चल गया है 2017 की तरह उनका हाल 2022 में होने वाला है। इसी कारण उन्होंने हार स्वीकार कर लिया है।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है उसका निर्णय सभी दलों को मानना चाहिए। भाजपा पांच साल से सीधे जनता के संपर्क में है। विपक्षी दल जनता से दूर रहे हैं। अभी एक माह पहले सक्रिय हुए है। इसीलिए इन्हें डर लग रहा है। भाजपा अपने विकास के मुद्दे को लेकर मैदान में है। विपक्ष अपनी हताषा निराषा इस कारण व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि कोरोना के संक्रमण में अपने विधानसभा तक नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष इन चुनाव में कहीं दिख नहीं रहा है। भाजपा एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की