हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों ही नेता दिल्ली के भारत मंडपम में गर्मजोशी से मिले. दोनों ने हाथ मिलाए और गले लगाया. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल किताब का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने पुतिन को किताब भेंट करते हुए कहा कि तिरुवल्लुवर साहब की लिखी किताब है. मानव मूल्यों से जुड़ी किताब है. उसका रूसी भाषा में अनुवाद मंगवाया है. हमारे संबधों को और मजबूत करेगा।

किन मुद्दों पर बात?

पीएम मोदी और पुतिन के बीच व्यापार, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, आर्थिक सहयोग, परिवहन और कारोबार बढ़ाने जैसे मुद्दे पर हो रही है। पुतिन और मोदी ऐसे समय में मिले हैं जब दुनिया में दो बड़े रूस-यूक्रेन और ईरान-यूएस युद्ध चल रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेता युद्ध के मौजूदा हालात और दुनिया में बदलते रणनीतिक समीकरण पर चर्चा करेंगे।

पुतिन के एजेंडे में भारत को Su-57 लड़ाकू विमान देने का मुद्दा भी शामिल है.

भारत और रूस की द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर बातचीत संभावित-

1. व्यापार (2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 100 बिलियन डॉलर का लक्ष्य)
2. ⁠निवेश
3. ⁠रक्षा सहयोग
4. ⁠शिक्षा
5. ⁠सांस्कृतिक सहयोग
6. ⁠विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
7. ⁠Maritime सहयोग
8. ⁠मोबिलिटी

  • Related Posts

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    नई दिल्ली। ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते…

    Continue reading
    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर मे आगामी राजनीतिक लड़ाइयों को फतेह करने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू