ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन लगातार जारी है। किसानों ने अपनी मांगों के समाधान होने तक आंदोलन को अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने का निर्णय लिया है। अब प्रतिदिन दिन के समय प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आज के धरने की अध्यक्षता जयप्रकाश आर्य ने की। धरने को विभिन्न राजनीतिक दलों एवं किसान संगठनों के नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया। कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष दीपक भाटी तथा समाजवादी पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी धरने में शामिल हुए और किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

धरने में प्रमुख रूप से गबरी मुखिया, सुरेश यादव, नितिन चौहान, अशोक भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट (महासचिव, किसान सभा), संदीप भाटी, नरेश नागर, रईसा बेगम, रीना भाटी, गीता भाटी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा सीटू की ओर से गंगेश्वर दत्त शर्मा, समाजवादी पार्टी की ओर से फकीरचंद नागर, किसान सभा के नौजवान नेता भगत सिंह चेची, प्रमोद हूण, बाबा करतार, सुमित एडवोकेट, पप्पे नागर, यतेंद्र एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरने में भाग लिया। धरने में हजारों किसानों की मौजूदगी रही। किसानों की भारी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि वे अपनी मांगों को लेकर पूरी मजबूती के साथ आंदोलन कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन को पहले तीन दिनों के लिए चलाया गया था, लेकिन किसानों की मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब प्रतिदिन दिन के समय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की 10 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के निस्तारण, नए कानून के अनुसार 20 प्रतिशत भूखंड तथा ₹20,000 प्रति वर्गमीटर मुआवजे सहित अन्य लंबित मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने प्राधिकरण को स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी जायज मांगों का ठोस और स्थायी समाधान होने तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। आंदोलन को लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसमें किसानों की भागीदारी और बढ़ेगी।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में कम्युनिटी हॉल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना