कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

राजधानी दिल्ली के दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में देर शाम और रात के समय घूमने वाले लोगों के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अहम सुविधा शुरू की है। कनॉट प्लेस के 11 सार्वजनिक शौचालय अब आधी रात तक खुले रहेंगे. यह व्यवस्था 4 सितंबर 2026 से लागू की गई है। NDMC का कहना है कि इलाके में देर रात तक लोगों की आवाजाही को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

देर रात तक 23 में से फिलहाल 11 टॉयलेट की बढ़ी टाइमिंग

कनॉट प्लेस में कुल 23 सार्वजनिक शौचालय हैं. इनमें से फिलहाल 11 को पहले चरण में आधी रात तक संचालित किया जाएगा। NDMC के मुताबिक, लोगों की जरूरत, मिलने वाले फीडबैक और संचालन की स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में दूसरे सार्वजनिक शौचालयों के समय में भी बदलाव किया जा सकता है। कनॉट प्लेस में दुकानें, रेस्टोरेंट, बाजार और दूसरी गतिविधियां देर रात तक चलती हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग रात तक यहां मौजूद रहते हैं. पहले कई सार्वजनिक शौचालय निर्धारित समय के बाद बंद हो जाते थे. इससे खासकर उन लोगों को परेशानी होती थी, जिन्हें देर रात अचानक टॉयलेट की जरूरत पड़ती थी।

NDMC चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि कनॉट प्लेस में नागरिकों, पर्यटकों और आगंतुकों की आवाजाही देर रात तक रहती है. इसी जरूरत को देखते हुए 11 सार्वजनिक शौचालयों का संचालन मध्यरात्रि तक करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि आगे और टॉयलेट्स को विस्तारित समय के दायरे में लाया जाएगा।
सार्वजनिक शौचालयों की टाइमिंग बढ़ाने के पीछे सोशल मीडिया पर सामने आया एक मामला भी अहम रहा. कुछ दिन पहले एक लड़की ने कनॉट प्लेस के एक टॉयलेट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था कि यहां सार्वजनिक शौचालय इतनी जल्दी क्यों बंद हो जाते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद NDMC चेयरमैन ने टॉयलेट्स को देर रात तक खुला रखने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और…

    Continue reading
    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में मशहूर नलदुर्ग किले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी