कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने की 11 मौतों की पुष्टि की है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस धमाके के बाद सर्कल ऑफिसर शिवांग सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जबकि जिला प्रशासन बचाव कार्य कर रहा है, वहीं पटाखा फैक्ट्री धमाके पर DM कौशांबी अमित पाल शर्मा ने कहा एम्बुलेंस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी भेजी गईं, बचाव कार्य चल रहा है। लगभग पांच लोगों को बाहर निकाला गया; कुछ को इलाज के लिए भेजा गया है और इमरजेंसी केयर दी जा रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत का पता लगाया जा रहा है।

 

 

हादसे के बाद मौके पर दो जिलों की टीम तैनात

 

वहीं DM अमित पाल शर्मा घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की; दोनों जिलों की टीमों को तैनात किया गया। इस शुरुआती जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि लगभग दो से तीन घर जल गए हैं।

 

 

CM योगी ने पटाखा फैक्ट्री हादसे का लिया संज्ञान

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

  • Related Posts

    ‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading
    ‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’